277 टैली काउंटर

Do you know..??

about “Tally Counter”

अपने भोले भाले साधकों की सहायतार्थ देश की कंपनियों ने..

नंबर 01 नाम जप करने वाले साधकों के जप की गिनती बढ़ते देखकर..भजन के प्रति भक्तों की आस्था एवं रुचि और बढ़ाने के ध्येय से..

नंबर 02 कामकाजी भक्तों का 108 मनका की माला व थैली.. हर पल साथ रखने और फिर उचित वक्त पा कर कहीं भी जप में लगने के संकोच आदि को समझते हुए.. सभी भक्तजनों के हितार्थ एक विकल्प के रूप में काफी दिन से “टैली काउंटर” नाम का बहुत आसान सा डिवाइस निकाला हुआ है। जो हर शहर के बाजार में बड़ी आसानी से मात्र 20/- रुपए में मिल जाता है।

मुझे ऐसा लगता है कि सब नहीं,तो हम आरंभिक अवस्था वाले नाम जापकों को ये “टैली काउंटर” मंगवा ही लेना चाहिए।

अपने प्रिय इष्ट का हमें जो “नाम” प्रिय हो उसके “जप” का संख्याबल बढ़ने से.. व्यक्ति ‘मानव जीवन’ की सार्थकता की ओर,तो अग्रसर होगा ही..क्या पता..उसके भजन की प्रगाढ़ता उतनी बढ़ जाए, कि उसे “भगवत प्राप्ति” हो जाए।

धन्यवाद राधे राधे 🙏🏻🙏🏻

Leave a comment